10 Dec 2025, Wed

तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में किया गया देव पूजन व कथा,शामिल हुए स्थानीय विधायक

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोरबे में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार शक्ति कुंज के तत्वाधान में अखिल विश्व गायत्री परिवार मोरबे के मार्गदर्शन में एवं युवा प्रकोष्ठ मोरबे के नेतृत्व में दिव्य युवा जागरण,तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में गुरुवार को देव पूजन एवं भगवान सत्यनारायण व्रत की पावन कथा का आयोजन किया गया।

और इस दौरान स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह शामिल हुए। यह कार्यक्रम गांव के सूर्य मंदिर के समीप किया जा रहा है। कार्यक्रम में आए विद्वान पंडित रमेश दुबे के नेतृत्व में किया जा रहा है। विद्वान पंडित रमेश दुबे एवं अन्य विद्वानों के द्वारा दिन गुरुवार को देव पूजन व गायत्री महा यज्ञ एवं भगवान सत्यनारायण का कथा वाचा गया। आरती की गई।


श्री दुबे ने कथा के दौरान कहा कि जिस घर में माता पिता हंसते हैं, उसी घर में भगवान बसते हैं। वहीं शुक्रवार को सब संस्कार एवं भव्य दीप आयोजन किया जाएगा।

वहीं स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि अपने पैतृक गांव मोरबे में आयोजित नौ कुण्डली गायत्री महायज्ञ एवं भगवान सत्यनारायण व्रत कथा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं सर्वांगीण विकास की मंगलकामना की। धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन समाज में नैतिकता, सद्भाव और एकता का सशक्त संदेश देते हैं।

ऐसे कार्यक्रम समाज को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं और जनकल्याण की भावना को और प्रबल बनाते हैं। इस दौरान मुखिया ललन प्रसाद सिंह, श्याम लाल साह,हरिहर साह,एल आई सी अनिल प्रसाद, नितीश कमलापुरी,दिनानाथ प्रसाद, ललन कमलापुरी, संतोष कमलापुरी,बलेशर कमलापुरी, सुरेंद्र ठाकुर,मनि प्रसाद सहित गायत्री परिवार के अन्य सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *