17 Feb 2026, Tue

जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई,जन वितरण प्रणाली विक्रेता को आवंटित लाइसेंस किया रद्द

शेयर करें

अनुप सिंह

गढ़वा जिले के केतार प्रखंड अंतर्गत ग्राम परती कुशवानी के जन वितरण प्रणाली विक्रेता चन्द्रदेव बैठा को आवंटित अनुज्ञप्ति संख्या 11/2003 को जिला प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।

यह कार्रवाई झारखंड लक्षित जन वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश के तहत निर्धारित शर्तों एवं प्रावधानों के कथित उल्लंघन की प्राप्त शिकायतों की जांच उपरांत की गई है। आरोपों के सत्यापन के बाद यह पाया गया कि संबंधित उचित मूल्य दुकान के संचालन में अनियमितताएँ पाई गईं, जिसके आधार पर अनुज्ञप्ति को निरस्त करने का निर्णय लिया गया।

जिला प्रशासन स्पष्ट करना चाहता है कि जन वितरण प्रणाली की पारदर्शिता, सुचारु आपूर्ति एवं लाभुकों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों के उल्लंघन या किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रशासन द्वारा कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *