रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान एक पिच इन्वेडर अचानक मैदान में घुस आया और भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली के पैरों को छू लिया। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए उस व्यक्ति को मैदान से बाहर ले गये। घटना के कारण खेल कुछ समय के लिए रुका, हालांकि मैच बाद में सामान्य रूप से जारी रहा।
देखिए विराट कोहली का विडियो
भारत ने जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को 350 रन बनाने को दिया।
विराट कोहली का सेंचुरी, रोहित शर्मा एवं के एल राहुल के अर्धशतक, और रविंद्र जडेजा के धुआं धार पारी के बदौलत भारत ने 349 रन बनाए हैं।