मझिआंव: के चन्द्री स्थित गायत्री नगर टोले पर गुरुवार को गायत्री शक्तिपीठ पर मार्गशीर्ष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के केन्द्रीय टोली के सदस्य सह जिला ट्रस्टी अच्युतानंद तिवारी एवं प्रखंड संयोजक नागेंद्र सिंह द्वारा कर्मकांड सम्पन्न कराया गया। साथ ही गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के सिद्धांतों को बताया गया। और लोगों को लोक कल्याणकारी गुरुदेव की प्रत्येक माह निकलने वाली पत्रिका अखंड ज्योति का नियमित अध्ययन करने की सलाह दी गई। इस दौरान कोषाध्यक्ष बेचन राम एवं उनकी पत्नी सारो देवी द्वारा मुख्य यजमान के रूप में माता गायत्री, माता लक्ष्मी एवं माता सरस्वती तथा माता वैष्णो देवी की पूजा अर्चना की गई।
इस अवसर पर राजेंद्र कुमार एवं प्रिया देवी के पुत्र का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच भंडारा का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में प्रखंड सह संयोजक देवमुनि विश्वकर्मा, अशोक गुप्ता, फुलझरी देवी, रानी देवी, गीता देवी, का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित लोग;-रामविलास प्रसाद ,दिनेश पाल परिवाजक , वीरेंद्र सोनी, पप्पू सोनी, धन्ना देवी,नंदलाल प्रजापति,पवन जायसवाल,सुजीत कुमार कमलापुरी (बबलू), सीमा देवी, सरिता देवी, उर्मिला देवी ,पूनम देवी ,सीता देवी, शतरूपा देवी, आरती देवी, एवं अन्य गायत्री परिजन उपस्थित थे।