मझिआंव :- भाजपा समर्थित नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी के सम्मान में ब्लॉक रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर के बाल पुजारी श्री श्री 1008 श्री बाबा केशव नारायण दास एवं पलामू जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र पांडे मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान बाबा केशव नारायण दास एवं जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो के द्वारा नवनिर्वाचित नगर मंडल अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी को तिलक लगाकर माल्यार्पण एवं भगवाअंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इसके पश्चात पलामू जिला अध्यक्ष नरेंद्र पांडे, प्रेमानंद त्रिपाठी,निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी,सांसद प्रतिनिधि शोभा जयसवाल, युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी,भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र नाथ दुबे,अर्जुन दास पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह के अलावा सम्मान समारोह में लगभग 200 की संख्या में उपस्थित भाजपा के समर्पित सिपाहियों को भी तिलक लगाकर एवं भगवा गमछा देकर स्वागत किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि पार्टी निर्देशानुसार दीपक चंद्रवंशी को नगर मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गयाहै। वहीं पलामू जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र पांडे ने कहा कि दीपक चंद्रवंशी को पार्टी ने बहुत बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है।उम्मीद है सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सामंजस्य स्थापित कर पार्टी हित में काम करेंगे। वही दीपक चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है इसके लिए पार्टी के तमाम पदाधिकारी का आभार व्यक्त करता हूं।साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर पार्टी हित में काम करूंगा।
इसके बाद सम्मान समारोह में उपस्थित तमाम लोगों ने रोड शो भी किया। रोड शो शिव मंदिर परिसर से निकलकर ब्लॉक रोड तीन मुहान से मुख्य सड़क होते हुए पुराना हॉस्पिटल तक गया। इस दौरान लोग अपने हाथों में पार्टी का झंडा लिए हुए भारत माता की जय,वंदे मातरम, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद,अमित शाह जिंदाबाद,जेपी नड्डा जिंदाबाद आदि नारे लगा रहे थे। रोड शो के दौरान युवा समाजसेवी मारुति के द्वारा एसबीआई बैंक के समीप जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो एवं नवनिर्वाचित नगर मंडल अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के नेता भगवान दत्त तिवारी ने किया।रोड शो में संजय कमलापुरी,विवेक सोनी, उज्जवल कुमार,अरविंद पाठक,सर्वेंद्र पांडे, धनंजय सिंह,उपेंद्र विश्वकर्मा मुन्ना कुमार रवि,दिलीप सिंह सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।