गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर क्षेत्र में गुरु जी के नाम से जाने एवं एमके इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक सह वरिष्ठ समाजसेवी और शिक्षाविद 101 वर्षीय मुनेश्वर सिंह उर्फ मुनि गुरुजी का रविवार की देर शाम लगभग 7:30 बजे उनके पैतृक गांव भैंसबेढ़वा में निधन हो गया। उसके बाद निधन की खबर मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं सोमवार की सुबह स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव सहित आसपास के गांवों की बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचकर अंतिम दर्शन किए।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मुनि गुरुजी बिल्कुल अस्वस्थ थे। दो दिनों से खाना पानी छोड़े एवं रविवार को अचानक उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद चिकित्सकों की टीम के द्वारा इलाज किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने अपने पैतृक गांव भैंसबेढ़वा में अंतिम सांस ली। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार भैंसबेढ़वा गांव के सुलक्ष्मणी नदी स्थित समसान घाट पर किया गया। उनके बड़े पुत्र कृष्णा सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, समाजसेवी और ग्रामीण शामिल हुए। वहां के कई गरीब परिवार के सदस्यों के आंखों में आंसू निकलते हुए देखा गया। लोगों ने कहा कि गुरु जी क्षेत्र के गरीबों को खुब मदद करते थे।
मुनि गुरुजी मिडिल स्कूल, श्री बंशीधर नगर में शिक्षक के पद पर कार्यरत रहे थे। वे केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि समाज सेवा में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले व्यक्तित्व थे। उनके सौम्य व्यवहार, हंसमुख स्वभाव और मृदुल भाषी व्यक्तित्व के कारण वे समाज में अत्यंत लोकप्रिय थे। हर सामाजिक, शैक्षणिक और मानवीय कार्य में अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आते थे। उन्होंने क्षेत्र में भला हो जिसको लेकर एक बार विधायक का चुनाव लड़े थे। उनके निधन को शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति बताते हुए लोगों ने उनके योगदान को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपने पीछे वे तीन पुत्र, पुत्रवधू, तीन पुत्रियां, दर्जनों नाती-पोते सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शोकाकुल परिवार में विजय सिंह, अजय सिंह, डॉ. अभिमन्यु सिंह, चिंटू सिंह, सोनू सिंह, शिवम् सिंह, पंडा सिंह, तेज नारायण सिंह, राम सिंह, शिव सिंह, मनीष सिंह, भरत सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
उनके अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव, जेएमएम नेता ताहिर अंसारी, पूर्व शिक्षक साधू चौबे, नगरगढ़ के युवराज राजेश प्रताप देव, टीडीएम कॉलेज के सचिव शारदा महेश प्रताप देव, भोजपुर गढ़ प्रमुख दीपक प्रताप देव, वरिष्ठ समाजसेवी एवं उनके दामाद विजय सिंह, केपी यादव, अरुण सिंह, अनिल सिंह, बीडी सिंह, डॉ. सुदामा सिंह, इंदल सिंह, रजनीश सिंह, ललन प्रसाद सिंह,ददन सिंह, गिरजा सिंह, पावस लाल सिन्हा, अमरनाथ यादव, विनय सिंह, लक्ष्मण राम, कुमार कनिष्क,अब्दुल मोतल्लिब,नवीन कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की। और अंतिम संस्कार में शामिल हुए।