6 Feb 2026, Fri

महिला समेत तीन लोगों पर तलवार से कातिलामा हमला,पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए दो सगे भाई को गिरफ्तार कर भेजा जेल

शेयर करें

अनुप सिंह

बरडीहा: थाना क्षेत्र के बभनी गांव में मामूली विवाद में नवरोज अंसारी के पुत्र फिरोज अंसारी एवं मिरोज अंसारी ने महिला समेत तीन लोगों को तलवार से कातिलाना हमला करते हुए मारकर घायल कर दिया। घायलों में इरसाद खान,समदानी खान एवं इरसाद खान की पत्नी नाजिया खातून के नाम शामिल हैं। सभी घायलों को थाना से एंजूरी काट कर दिया गया। जिसे रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। वहीं दिए गए आवेदन के बाद पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह में ही यह घटना हुई। इसे घायलों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर बरडीहा थाना कांड संख्या- 74/25 दिनांक- 19/12/25 धारा-115(2)/126(2)/109/ 118(2)/3(5)BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए अभियुक्त मिरोज अंसारी उम्र -24 एवम् फिरोज अंसारी उम्र -26 वर्ष दोनों पिता नवरोज अंसारी ग्राम बभनी बरडीहा को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में अग्रसारित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *