6 Feb 2026, Fri

अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ(इस्कॉन) के सौजन्य से हरे कृष्ण प्रचार केंद्र के द्वारा दो दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का किया गया आयोजन

शेयर करें

अनुप सिंह

अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के सौजन्य से हरे कृष्ण प्रचार केंद्र मझिआंव के द्वारा ब्लॉक रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में दो दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है।श्रीमद्भागवत कथा के पहला दिन पूर्व आयोजित कार्यक्रम के अनुसार भव्य हरि नाम नगर संकीर्तन भ्रमण किया गया। हरे कृष्णा नाम से शराबोर कृष्ण भक्तों की टोली गाजे बाजे के साथ शिव मंदिर परिसर से निकल कर ब्लॉक रोड होते हुए पूरे शहर में भ्रमण किया।

इस दौरान सैकड़ो की संख्या में कृष्ण भक्त हरे राम हरे कृष्णा की धुन पर नृत्य कर रहे थे। विदित हो कि शिव मंदिर परिसर में दो दिवसीय 26 एवं 27 दिसंबर को श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान में सांस्कृतिक कार्यक्रम,नृत्य कीर्तन,कथा, प्रश्नोत्तरी एवं महाप्रसाद मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।और सायं 5 बजे से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ के विद्वान प्रवचनकर्ता डॉक्टर केशवानंद दास के द्वारा श्रीमद भागवत कथा सुनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *