6 Feb 2026, Fri

विद्यालय के कंप्यूटर लैब में एक माह में दूसरी बार हुई चोरी की घटना

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: उत्क्रमित उच्च विद्यालय मझिआंव में अज्ञात चोरों ने शनिवार को रात्री में आई टी सी लैब का ताला तोड़कर यूपीएस,प्रिंटर एवं बैटरा ले गए। इस तरह एक महीने के अंदर कम्प्यूटर लैब में चोरी की यह दूसरी घटना बताई जा रही है। इसके पहले 04 अक्टूबर2025को भी चोरों ने कम्प्यूटर लैब का ताला तोड़कर कम्प्यूटर सेट की चोरी कर ली थी।

जिसकी लिखित शिकायत थाना में दर्ज कराई गई थी।लेकिन चोर नही पकड़े गई। जिसके कारण उनका हौसला पूरी तरह बुलंद हो गया है।जिसके कारण चोरों ने दो माह के अंदर चोरी की दूसरी घटना को अंजाम दिया।घटना के बारे मे प्राचार्य द्वारा बताया गया कि इस बार भी चोरी की लिखित सूचना थाना को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *