23 Mar 2026, Mon

आरडी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी ने किया

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रणाडीह गांव एवं जीपीएस इंट भट्ठा के पश्चिम ओर एक मैदान में आरडी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी रजनीश दुबे उर्फ विकास दुबे के द्वारा फीता काटकर एवं बैटिंग कर के किया गया। यह टूर्नामेंट आरडी क्रिकेट क्लब के द्वारा मैच आयोजित किया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मैच के संचालक के द्वारा बताया गया कि इस टूर्नामेंट में 16 टीम भाग लेंगी। सभी मैच 10 ओवर का और फाइनल मैच 12 ओभर का होगा। वहीं एंट्री फीस 500 रुपए रखा गया है। विजेता टीम को 51 सौ रुपये, और उपविजेता टीम को 21 सौ रुपए एवं चमचमाती ट्रॉफी दिया जाएगा। वहीं उद्घाटन मैच सोहगाड़ा टीम कैप्टन विवेक कुमार एवं घुरुआ टीम कैप्टन रितिक राज के नेतृत्व में खेला गया। सोहगाड़ा की टीम ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। और पहला मैच भी जीत लिया।

इस दौरान युवा समाजसेवी रजनीश दुबे उर्फ विकास दुबे ने दोनों टीम के खिलाड़ियों के साथ परिचय प्राप्त किया। इसके बाद अंपायर राम निवास चौबे, आशू चौबे को कहा कि अंपायर की भूमिका सर्वोपरि होता है, और अपने कर्तव्यों का अच्छे रूप से पालन करेंगे। श्री दुबे ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह से छोटे-छोटे मैदाने पर गांव के नौजवान क्रिकेट और फुटबॉल खेल रहे हैं यह गौरव की बात है। और इसी तरह से लोग आगे बढ़ते हैं और गांव एवं क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। इस टूर्नामेंट में जो भी सहयोग होगा वो किया जाएगा।

वहीं कंमेट्री राजन चौबे, स्कोरिंग अभिषेक एवं पंकज ने निभाई।

इस दौरान मौके पर नागेंद्र चौबे संजय चौबे, महेंद्र चौबे, रामनाथ चौबे, सत्येंद्र चौबे, लखन चौबे , उदय दुबे, सत्येंद्र दुबे, विनीत दुबे, रुपेश पांडे, सुनील साह, अभिषेक मेहता, पंकज साह, रौशन साह, अर्पित चौबे सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *