6 Feb 2026, Fri

पुरा शहर रहा भक्तिमय,दो दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के सौजन्य से हरे कृष्ण प्रचार केंद्र मझिआंव के द्वारा ब्लॉक रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के उदबोधन स्वरूप निकली श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।

इस संबंध में आयोजक मंडल द्वारा बताया गया कि 26 दिसंबर को दिन में भव्य हरिनाम नगर संकीर्तन व भ्रमण किया गया,और शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम,नृत्य कीर्तन,कथा, प्रश्नोत्तरी एवं महाप्रसाद का वितरण किया गया। जबकि 27 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ के विद्वान प्रवचन कर्ता के द्वारा श्रीमद भागवत कथा सुनाई गई। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर अरविंद कुमार गुप्ता, बासुकीनाथ सोंनी, शक्तिनाथ सोनी, अमित कुमार, विक्की कुमार सहित हरेकृष्ण प्रचार संघ के सभी सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *