19 Mar 2026, Thu

नववर्ष 2026 में नागरिक सहभागी, समावेशी और संवेदनशील प्रशासन होगी हमारी प्राथमिकता : एसडीएम

शेयर करें

अनुप सिंह

नववर्ष के आगमन अवसर पर एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि अनुमंडल प्रशासन का संकल्प है कि आने वाले वर्ष में प्रशासन को और अधिक संवेदनशील, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाया जाए। कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो और प्रशासनिक निर्णयों में आम जनता की सहभागिता हो ताकि प्रशासन अंतिम व्यक्ति के और अधिक करीब पहुंचे।

कहा कि अगले वर्ष कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने, अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी नियंत्रण जैसे काम प्राथमिकताओं में रहेंगे। कहा कि गैरकानूनी काम करने वालों में कानून का डर पैदा करना तथा आम नागरिकों में प्रशासन के प्रति भरोसा मजबूत करना आगामी वर्ष के मूल लक्ष्य हैं।

“कॉफ़ी विद एसडीएम” जैसे संवादात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनों को सही दिशा और प्रेरणा देने का प्रयास विभिन्न नवाचारी तरीकों से जारी रहेगा। महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक ससमय पहुंचे यह और भी बेहतर तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि आम जन के सहयोग से हम एक सुरक्षित, स्वच्छ और प्रगतिशील समाज की ओर सार्थक कदम बढ़ाएंगे। अनुमंडल क्षेत्र के सभी नागरिकों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *