5 Feb 2026, Thu

महावीर जन्मोत्सव पर विधि-विधान के साथ किया गया जल यात्रा का आयोजन

शेयर करें

*अनुप सिंह

कांडी प्रखंड अंतर्गत बलियारी में महावीर जन्मोत्सव के अवसर पर बजरंग बली मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विधिवत कलश यात्रा किया गया। यह कलश यात्रा (जल यात्रा) बलियारी से बाजे गाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए सोन नदी से अभिमंत्रित पवित्र जल भर कर मंदिर में स्थापित किया गया। जल यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा सह अनुष्ठान यज्ञ की शुभ आरंभ किया गया।

मुख्य आयोजन कर्ता रामचन्द्र राम के साथ मुख्य यजमान बृजराज दुबे, पत्नी मीना देवी के साथ विकाश दुबे, नितेश मेहता, बिक्रम कुमार पासवान, सूरज दुबे, निशि दुबे, प्रीतम कुमार, नितेश कुमार, मनीषा कुमारी, रंजना कुमारी, साधना कुमारी, रिया दुबे, नंदनी कुमारी, निक्की कुमारी, खुशबू कुमारी, पूजा कुमारी, बैजू पासवान, पनपती देवी, हरि संकर कुमार, रोहित कुमार, रीना देवी, फूलवंती कुमारी, राधा कुमारी, चांदनी कुमारी, सोनी कुमारी, रूपांजलि कुमारी, राम प्यारे राम, राजा दुबे के साथ साथ जल यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे, शिक्षा विभाग धर्मेंद्र कुमार दुबे, फोटु कुमार दुबे, गिरवर दुबे, भुनेश्वर दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे, रामानंद दुबे, सच्चितानंद दुबे, भरत दुबे, कलोल पासवान, तन्मय दुबे, आयुष दुबे सहित सैकड़ों भक्त कलश यात्रा में शामिल हुए। वहीं इस संबंध में रामलला दुबे ने बताया कि गांव में श्री राम भक्त बजरंग बली का का मंदिर बन कर तैयार है,और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोन नदी से पवित्र जल भर कर मंदिर में कलश स्थापना स्थापना किया गया है। वहीं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विधि-विधान से पूजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *