5 Feb 2026, Thu

पुलिस ने की कार्रवाई: दो वारंटियों को गिरफ्तार, भेजे गए जेल

शेयर करें

विष्णु गुप्ता

हजारीबाग:बड़कागांव पुलिस ने शुक्रवार को फरार चल रहे दो वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक पूछताछ और कागजी कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को हजारीबाग न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो लोगों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति गजेंद्र महतो, पिता- चमातू महतो,लालदेव महतो, पिता- जयपाल महतो (दोनों चपरी गांव के निवासी हैं)

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *