कांडी: प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में गुरुवार चंद्रयान फुटबॉल मैच सीजन-2 टूर्ना मैच का सेमीफाइनल मुकाबला घाटहुआं बनाम बरडीहा टीम के बीच रोमांचिक मुकाबला रहा। टॉस जीतकर जीत कर घटहुआं की खिलाड़ियों उतर छोर से खेलने का निर्णय लिया खेल के निर्धारित समय 20 मिनट के अंदर घटहुआं के खिलाड़ियों ने 2 गोल से जीत का सेमीफाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया।
खेल के पांचवे दिन का मुख्य अतिथि बीडीओ राकेश सहाय व थाना प्रभारी अशफाक आलम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए टॉस कर फुटबॉल पर किक मार कर खेल को प्रारंभ किया। वहीं आज का मैन ऑफ द मैच सुनिल कुमार यादव को दिया गया। वहीं शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला डेवडीह बनाम मझिगवां के बीच खेला जाएगा। बहुत ही शानदार मुकाबला है। देखना न भूलें।