5 Feb 2026, Thu

विधायक ने स्व० बृजेश सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ, युवाओं में दिखा उत्साह

शेयर करें

अनुप सिंह

ऊंटारी रोड: प्रखंड अंतर्गत मुरमाकला स्थित स्व० बृजेश सिंह ग्राउंड में स्वर्गीय बृजेश सिंह की स्मृति में आयोजित मेमोरियल नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने फीता काटकर व बैटिंग कर किया। उद्घाटन के दौरान स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर मुरमाखूर्द एवं डेवडर टीमों के बीच खेले गए उद्घाटन मुकाबले में खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसे देखकर दर्शक उत्साहित नजर आए।

विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और युवाओं को सकारात्मक दिशा, अनुशासन तथा उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी खेल के माध्यम से आगे बढ़ें और अपने क्षेत्र व राज्य का नाम रोशन करें। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *