13 May 2026, Wed

पलामू में अपराधियों ने पुर्व मुखिया सहित एक अन्य पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर किया घायल,पुर्व मुखिया की हालत गंभीर

शेयर करें

अनुप सिंह

पलामू- शहर थाना क्षेत्र के कांदू मोहल्ला गैस गोदाम रोड में गुरुवार सुबह अपराधियों ने अजीत कुमार गुप्ता (52) और नवीन प्रसाद (45) को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद अजीत कुमार गुप्ता खतरे से बाहर हैं, जबकि नवीन प्रसाद की हालत गंभीर बनी हुई है।

चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए नवीन प्रसाद को रिम्स रांची रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार नवीन प्रसाद एवं अन्य लोग कांडू मोहल्ला में बैठकर कंबल वितरण के लिए रणनीति बना रहे थे इसी दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया। नवीन प्रसाद जान बचाते हुए एक दुकान में घुस गए लेकिन अपराधियों ने दुकान में भी जाकर गोली चलाई जिससे उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *