7 Jul 2025, Mon

बड़ी खबर-झारखंड में भी दो समुदाय के लोगों के बीच हिंसक झड़प,उपद्रवियों ने घर में लगाई आग

शेयर करें

*हजारीबाग जिला के बरकट्ठा में दो समुदाय के लोगों के बीच हिंसक झड़प के बाद पथराव और आगजनी, कई घायल। उपद्रवियों ने घर में रखे पुआल और अन्य सामान में आग लगा दी है, मिली जानकारी के अनुसार आधा दर्जन जगहों पर आगजनी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि बरकट्ठा के झुरझुरी गांव में यज्ञ को लेकर रविवार को तय कार्यक्रम के अनुसार नगर भ्रमण का आयोजन किया गया था। नगर भ्रमण के दौरान लोगों पर पथराव की घटना हुई है। घटना के बाद लोगों ने जीटी रोड को जाम कर दिया। पुलिस घटनास्थल पर हालात को सामान्य बनाने की कोशिश कर रही है, पूरा इलाका पुलिस की छावनी में तब्दील हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *