5 Feb 2026, Thu

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस एवं पत्रकार के बीच खेला गया क्रिकेट टूर्नामेंट, उमड़ी फैंस की भीड़

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: गणतंत्र दिवस के अवसर पर करमडीह मुखदेव+2उच्च विद्यालय के मैदान पर पत्रकार एकादश एवं पुलिस एकादश के बीच फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट खेला गया। खेल की सुरुआत में पत्रकार एकादश ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओभर में छह विकेट खोकर 102 रन बनाये। जिसमें पुलिस टीम की ओर से पुलिस निरीक्षक बृज कुमार एवं बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बेहतर बल्लेबाजी किए।

जबकि जबाबी पारी खेलते हुए पत्रकार टीम ने 11वें ओभर के अंतिम बॉल पर चौका जड़कर पांच विकेट से टूर्नामेंट को जीत लिया। वहीं इस मैच को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक व समर्थक मौजूद थे। इसके साथ-साथ पुलिस टीम स्पोर्ट्स एवं पत्रकार टीम स्पोर्ट्स अपने अपने टीमों को समर्थन करता रहे। यहां तक कि एम पी एल क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन कर्ता एमडी इशहाक अहमद ने दोनों टीमों को समर्थन करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा है कि पुलिस, और पत्रकार क्रिकेट मैच खेल कर क्षेत्र में एकजुटता का परिचय दिए। इसके साथ-साथ खेल इंज्वॉय ही बल्कि शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस को दर्शाता है। इधर पुलिस बृज कुमार ने कहा कि इस तरह से बराबर खेल होना चाहिए। ताकि क्षेत्र में अच्छा संदेश पहुंचे।

वहीं पुलिस एकादश की तरफ से फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट में कैप्टन पुलिस निरीक्षक ब्रिज कुमार,मझिआंव थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो,एसआई संजय सिंह मुंडा,चंदन प्रधान,धर्मेंद्र कुमार सिंह,बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह तथा कांडी थाना प्रभारी मोहम्मद असफाक आलम सहित पुलिस बल तथा पत्रकार एकादश की तरफ से झारखंड वार्ता के प्रधान संपादक सत्यम जायसवाल, अमित कुमार, अखिलेस्वर ठाकुर,मनोज कुमार दुबे ,अनूप सिंह एवं राहुल कुमार यसवाल सहित अन्य पत्रकारों द्वारा मैच खेला गया। वहीं पुलिस एवं पत्रकार के बीच खेले जा रहे मैच को देखने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *