6 May 2026, Wed

अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई,भारी मात्रा में शराब बरामद, दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

शेयर करें

घरों में बड़े पैमाने पर बनाई जाती है महुआ शराब

अनुप सिंह

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बरडीहा थाना अंतर्गत ग्राम सुखनदी में डीएसपी (प्रशिक्षु) चिरंजीव मंडल के नेतृत्व में अवैध देशी महुआ शराब के विरूद्ध छापामारी किया गया। इस छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बरामद किया गया एवं जावा महुआ व उपकरण विनष्ट किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी चिरंजीवी मंडल ने बताया कि वरीय पदाधिकारी एवं गुप्त सूचना के आधार पर बरडीहा थाना क्षेत्र के सुख नदी गांव में अवध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी किया गया। जिसमें गोपाल यादव के घर से लगभग एक जार तथा एक ट्यूब में 60 लीटर तथा संदीप यादव के घर से दो ट्यूब में करीब 50 लीटर अवैध महुआ देशी शराब जप्त किया गया है। और उपकरण जप्त करते हुए कुछ उपकरण विनष्ट किए गए।

उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार के खिलाफ निरंतर छापेमारी जारी रहेगा।

वहीं थाना प्रभारी ऋषिकेश सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छापेमारी तिन घरों में छापेमारी किया गया था, लेकिन एक घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। इस छापेमारी दल में बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह एवं काफी संख्या में पुलिस सशस्त्र बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *