6 May 2026, Wed

नकली शराब को लेकर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई नकली शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

शेयर करें

विष्णु गुप्ता

बड़कागांव : नकली शराब के मामले में शुक्रवार के रात्रि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया।मामले को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि बड़कागांव थाना अंतर्गत सूर्य मंदिर के पास से गुप्त सूचना के आधार पर दो लड़का गुलशन कुमार उम्र करीब 20 वर्ष एवं रोशन कुमार उम्र करीब 19 वर्ष दोनों पिता संजय कुमार महतो ग्राम गोंडलपुरा निवासी को गिरफ्तार किया गया।जिनके पास से राॅयल स्टेग नाम की 18 बोतल नकली अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

दोनों को 18 बोतल नकली अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर बड़कागांव थाना लाया गया।वही मामले को लेकर तत्वरित कार्रवाई करते हुए बड़कागांव थाना कांड संख्या 17/26 दिनांक 30 जनवरी , धारा 274 , 275 , 349 बीएनएस एवं 47 ( ए ) उत्पादक अधिनियम दर्ज कर गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को न्यायिक रियासत में भेजा गया।छापामारी अभियान में मुख्य रूप से बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता , सअनि रामनिवास सिंह एवं बड़कागांव सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *