5 Feb 2026, Thu

हिंसक झड़प में एक युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

शेयर करें

हिंसक झड़प में एक युवक के मौत के बाद गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

रांची-सोनू मुंडा की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने नामकुम जोरार के पास रांची-पुरुलिया रोड जाम कर दिया है, वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद है।
बताते चलें कि होली के दिन नामकुम थाना क्षेत्र में नामकुम स्टेशन के पास खटाल वाले और जोरार बस्ती के लोगों हुए हिंसक झड़प में कई लोग घायल हुए हैं। जिसमें एक पक्ष के सोनू मुंडा नामक व्यक्ति की इलाज के दौरान अस्पताल ने मौत हो गई। वहीं कई घायलों का इलाज चल रहा है, इस मामले में पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। इधर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई के लिए पहुँची है।आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की तैयारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *