3 May 2026, Sun

एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत,पिता ने तीन बच्चों की हत्या कर खुद को किया खुदकुशी

शेयर करें

पिता ने अपने तिन बच्चों को गला दबा कर किया हत्या, खुद को फांसी लगा कर की आत्महत्या

झारखंड राज्य के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ के हरलाडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत महेशलिट्टी गांव में एक बहुत दुःखद घटना सामने आई है। जो संदेहास्पद बताया जा रहा है। यहां एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गयी है। घटना शनिवार रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। यहां पिता ने अपनी 2 बेटियों और एक बेटे की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान सनाउल अंसारी (36), 2 बेटी आफरीन परवीन (12), जैबा नाज (8) और बेटे सफाउल अंसारी (6) के रूप में हुई है। आखिर पिता ने अपने दो पुत्री और एक पुत्र को गला दबा कर हत्या कर दिया और खुद को फांसी क्यों लगाया जिसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *