9 May 2026, Sat

घर में ताला बंद देख चोरों ने की चोरी, शादी में शामिल होने गए थे घरवाले

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी थाना क्षेत्र के राणाडीह पंचायत अंतर्गत घुरुआ गांव निवासी नरेश विश्वकर्मा के घर में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर फरार हो गए। घटना के समय घर मे ताला बंद था।घर के लोग एक शादी में भाग लेने बिहार के रोहतास ज़िला के अकबर पुर 5 मई को गए हुए थे। गांव के लोगों ने घर मे चोरी होने की सूचना फोन के माध्यम से नरेश विश्वकर्मा को दिया गया।चोरों ने नगद 3 हजार सहित तीन थान चांदी के गहना पायल ,बिछिया सहित कुछ नया साड़ी कपड़ा सहित लगभग 12 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर चंपत हो गए।पीड़ित ने बताया कि चोर घर के छप्पर से होकर घर के आंगन में प्रवेश कर लोहे के कुंडी से दरवाजा में बन्द ताला के गुलाबा को तोड़कर घर मे जाकर घर में रखे बक्सा में रखे सामान की चोरी कर ली।

घटना की रात पीड़ित नरेश विश्वकर्मा के पड़ोसी राम पवन विश्वकर्मा के घर के छत पर कुछ लोग सोए हुए थे।लगभग 10 बजे रात में उन्हें नरेश के आंगन में एक व्यक्ति दिखा जिसके बाद इसकी जानकारी घर के अन्य लोगों को दिया जिसके बाद सभी शोर मचाने लगे । लोगों के हल्ला सुन चोरों ने घर का पिछला दरवाजा खोलकर फरार हो गया। पीड़ित नरेश विश्वकर्मा ने बताया कि घटना की सूचना देने थाना जा रहा हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *