28 Mar 2026, Sat

पलामू में पुलिस एवं नक्सली मुठभेड़: 15 लाख के इनामी नक्सली नितेश यादव के दस्ते से भिड़ंत

शेयर करें

ब्यूरो रिपोर्ट

एक नक्सली के मारे जाने की एवं एक घायल की सूचना

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के नैया जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच सोमवार शाम भीषण मुठभेड़ हुई। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह मुठभेड़ कुख्यात नक्सली और 15 लाख रुपये के इनामी भाकपा माओवादी नीतिश यादव के दस्ते के साथ हुई है। बताया जा रहा है कि नक्सली दस्ता किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के मकसद से इलाके में जुटा था। सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में करीब आधा दर्जन से अधिक नक्सली शामिल थे। इस दौरान एक नक्सली के मारे जाने और एक अन्य के घायल होने की सूचना है। घायल नक्सली को गोली लगने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अब तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


पलामू पुलिस और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। जंगल की गहराई में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है, लेकिन सुरक्षाबलों की सतर्कता और रणनीतिक कार्रवाई के चलते स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *