मझिआंव: थाना क्षेत्र के चंदना गांव स्थित अपने मायके से 24 मार्च 2025 को नन्दोसी के साथ भागी महिला नजमा खातून 23वर्ष (पिता इंतखाब खान) को पुलिस द्वारा उड़ीसा राज्य के संबलपुर जिला के थेलकलोई थाना से बरामद किया गया।जबकि महिला की माता नईमा वीवी द्वारा मझिआंव थाना में चंदना गांव निवासी राजा टेंट हाउस के मालिक ज़ियाउल असफाक पर अपहरण करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद सक्रीय हुई पुलिस द्वारा टेक्निकल सेल के माध्यम से महिला की खोज कर उसे बरामद कर लिया गया।
बताया जाता है कि नजमा खातून की शादी अधौरा गांव निवासी अफसर खान के साथ हुई है। जहां पर इसी गांव के निवासी आसिफ राजा उर्फ छोटू खान (जो उसके में नन्दोसी लगता है) के साथ 4 मार्च 2025 को अपने घर से भाग गई। इसके बाद थाना में उसकी माता द्वारा नजमा की माता द्वारा राजा टेंट हाउस के मालिक पर अपहरण कर गायब करने की प्राथमिक की दर्ज कराई गई। बताया जाता है कि नजमा के नन्दोसी आशिक रजा का चंदना गांव में भी एक मकान है,और वह पूर्व से ही शादीशुदा है।
इधर इस संबंध में आरोपी जियाउल अशफाक ने बताया की महिला कुछ लोगों के साजिशकर्ताओं के बहकावे में आकर नईमा विवी द्वारा उनकी साफ छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है, जिसका पर्दाफास पुलिस द्वारा कर दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि एक दिन साजिश काताओं का भी खुलासा होगा।
इस संबंध में पुलिस निरीक्षक का थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उक्त महिला की खोज के लिए एक टीम का गठन किया गया था जिसमें महिला पुलिस के साथ सएसआई तपेश कुमार एवं एएसआई विद्याधर मछुआ भी शामिल थे।उन्होंने बताया कि उक्त महिला 6 माह पहले भी अपने नन्दोसी के साथ भागी थी इसी आधार पर उसकी खोज कर उसकी बरामदगी की गई, और वर्तमान में वह महिला अपने नन्दोसी के साथ ही रहने के लिए तैयार है।