6 Jul 2025, Sun

ग्रामीण क्षेत्र के मोरबे विद्यालय से दो छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी के लिए किया गया चयन

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोरबे हाई स्कूल के दो छात्रों अंकुश कुमार और संगीता कुमारी का चयन राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता हेतु किया गया है।

बताते चलें कि अभी दस दिन पूर्व प्रथम अंडर18 कबड्डी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता प्रथम जो की राज्य के बोकारो स्टील सिटी में हुआ था। जिसके बाद मोरबे हाई स्कूल का नाम रौशन हुआ। जिसके बाद दो छात्रों अंकुश कुमार और संगीता कुमारी का चयन राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता हेतु किया गया है।

उक्त बात की जानकारी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार मौर्य ने दी है। उन्होंने ने कहा कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिनांक 28 जून 2025 से 01 जुलाई 2025 तक उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा। वहीं संतोष कुमार मौर्य एवं विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *