भाजपा प्रदेश के नेतृत्व में हेमंत सरकार के कार्यप्रणाली और नीतियों के खिलाफ मंगलवार को मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के अध्यक्षता और कार्यक्रम प्रभारी पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह के उपस्थिति में प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।कार्यक्रम प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अंचल कार्यालय हो या प्रखंड स्तरीय कार्यालय सब भ्रष्टाचार का गढ़ बनता जा रहा है।
बिना पैसे लिए कहीं भी काम नहीं होता है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है,क़ानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और आम जनता बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रही है। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि अवैध बालू, पत्थर और कोयला खनन खुलेआम हो रहा है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार पर बेरोजगारी बढ़ाने और युवाओं को गुमराह करने का भी आरोप लगाया।आक्रोश प्रदर्शन के बाद उपायुक्त पलामू के नाम से सी ओ रणवीर कुमार को पार्टी नेताओं ने ज्ञापन सौपा। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि महेन्द्र प्रसाद सिंह,मानिकचंद्र शर्मा,नगीना सिंह,सुशील मेहता,विश्वनाथ चौधरी, ज्योति मालाकार,संजय सिंह,जितेंद्र सिंह,श्रीराम सिंह,मीकू सिंह,विमलेश पासवान,अनिल राम सहित कई लोग उपस्थित थे।