1 May 2026, Fri

उमस भरी रात में बिजली ने छोड़ा साथ,भागोडीह मेन पावर ग्रिड में आग लगने से 10 सब पावर स्टेशन का बिजली ठप

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव नगर पंचायत व मझिआंव, कांडी, बरडीहा, रमना, विशुनपुरा सहित अन्य प्रखंड क्षेत्र के लोग शुक्रवार रात एवं शनिवार का दिन बिजली के इंतजार खत्म हो गई। लेकिन बिजली रानी ने जैसे कसम खा ली हो कि इस उमस भरी गर्मी में चैन से सोने नहीं देगी।

रात होते-होते जब घरों में अंधेरा छाने लगा और मोबाइल की रोशनी ही सहारा बनी, तभी जानकारी मिली कि भागोडीह मेन पावर ग्रिड में आग लग गई है, जिससे 10 पावर स्टेशन क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। विद्युत विभाग के जेई महादेव जी ने बताया कि आग लगने से करीब 10 सबस्टेशन की सप्लाई बाधित हो गई है, जिसके चलते मझिआंव, बरडीहा , कांडी, विशुनपुरा समेत पूरे इलाके में अघोषित ब्लैक आउट की स्थिति बन गई। बनाने का काम शुरू हो गया है। लेकिन उम्मीद है कि शनिवार के देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल होगा।


इधर स्थानीय लोग बिजली के इंतजार में बैठे रहे लेकिन गर्मी और उमस ने नींद उड़ा दी। पंखे की हवा तो दूर, मच्छरों से बचाव का भी कोई उपाय नहीं रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *