स्थानीय व जिला के सैकड़ों गावों के साथ अन्य प्रदेशों के छठव्रतियों ने किया छठ
टेंपल इन वॉटर कांडी में भी हुआ भव्य व भीड़ भरा आयोजन
लोक आस्था के महापर्व के बड़ा उपवास की संध्या के समय कांडी प्रखंड अंतर्गत सतबहिनी झरना तीर्थ के चारों तरफ से छठ का गीत गाते निराहार व्रतियों का मानों सैलाब उमड़ता आ रहा है। यहां तक कि रंग बिरंगे वस्त्र धारण किए पैदल व्रतियों व विभिन्न छोटी बड़ी सैकड़ों गाड़ियों पर सवार व्रतियों शामिल हुए। वहीं इस उत्कृष्ट धार्मिक पर्यटन स्थल पर पहुंचते ही व्रतियों ने मनोरम झरना व नदी की धारा में स्नान कर भींगे वस्त्र में ही जल में खड़ी होकर दो, पांच व सात सूप में पुजा समाग्री से सजाए ,और परिक्रमा करते हुए अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को एहि सूर्य सहस्रांशो तेजोराशि जगत्पते अनुकंप्यं मां भक्त्यां गृहाणार्घ्यं दिवाकर मंत्रोच्चार के साथ अर्घ्य दिया। वहीं पुरोहित पंडित आदित्य पाठक व पंडित प्रवीण पांडेय व अन्य ब्राह्मणों ने दूध व जल से अर्घ्य दिलाया। जिसके बाद प्रतियों ने अपने अपने स्थल को जगाया। इस बीच चारों तरफ से गुंजते छठ गीतों की मधुर स्वर लहरी से भक्तिमय वातावरण का सृजन हो रहा था। इधर यज्ञशाला मैदान, नवीन यज्ञ मंडप, संगीत मंडप, तीनों छठ घाट, झरना घाटी, मेला मैदान, बजरंग बली मंदिर प्रांगण, सूर्य मंदिर, प्लांटेशन एरिया के साथ साथ तालाब के निकट का स्थान व्रतियों से खचाखच भरा रहा। इसके साथ-साथ आस-पास के स्थानों पर भी लोगों ने बैठने का स्थान बना रखा था। इस दौरान स्थानीय गावों व जिलों के सैकड़ों गांवों के साथ अन्य दूसरे प्रदेशों के भी व्रती शामिल हुए। सतबहिनी झरना तीर्थ में छठ महापर्व के इतिहास में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल के आसपास गाड़ियों की कतार लग गई।
सतबहिनी झरना तीर्थ में छठ के भीड़ भरे आयोजन को सफल बनाने को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहे। तो दूसरी तरफ सिविल प्रशासन भी जायजा लेते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए देखे गए। कांडी थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम दल बल के साथ दोपहर से ही व्यवस्था को सुचारू बनाने में जुटे थे। जबकि गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने भी संपूर्ण तीर्थ क्षेत्र में घुमकर स्वयं स्थिति का जायजा लिया। कांडी बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय ने भी मौके पर पहुंच कर स्थिति पर नजर बनाए रखी।
अध्यक्ष सह विधायक पूरी अवधि स्वयं रहे मौजूद :- मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के अध्यक्ष सह विश्रामपुर विधानसभा के विधायक नरेश प्रसाद सिंह बड़ा उपवास के दिन और रात सतबहिनी झरना तीर्थ में स्वयं रहकर आवश्यक दिशा निर्देश देते देखे गए। यहां तक कि छठ महापर्व की तैयारी की निगरानी स्वयं किए थे। हालांकि महापर्व की तैयारी में भी उन्होंने पूरा समय दिया है। वहीं समिति के सदस्यों ने भी भरपूर सहयोग किया।
टेंपल इन वॉटर कांडी में भी हुआ भव्य व भीड़ भरा आयोजन
कांडी बाजार से कुछ दूरी पर स्थित बड़ा तालाब में टेंपल इन वाटर में छठ महापर्व पर व्रतियों की भीड़ उमड़ी और विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इसी तरह प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जलस्यों में ईस वर्ष विधि व्यवस्था भरपूर की गई थी।