12 May 2026, Tue

फरार अभियुक्त भाई व बहन के घर पर पुलिस ने चस्पा किया इस्तेहार

शेयर करें

अनुप सिंह

न्यायालय द्वारा निर्गत इस्तेहार थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम के नेतृत्व में एएसआई रविशंकर मिश्रा ने पुलिस बल के साथ बुधवार को थाना कांड संख्या 15/24 के फरारी अभियुक्त पतीला गांव निवासी (1) शाहनवाज अंसारी (2) शहाना खातून दोनों पिता तेज मोहम्मद अंसारी के घर पर माननीय न्यायालय से निर्गत इश्तेहार को ग्रामीणों के समक्ष ढोल नगाड़ा बजा कर चस्पा किया गया।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने बताया कि फरार अभियुक्त यदि 35 दिनों के अंदर न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो न्यायालय के आदेशानुसार उसके घर को कुड़की जब्ती की जाएगी, और अन्य कारवाई किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *