मझिआंव: चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा संकल्पित 3 लाख गायत्री महामंत्र जाप का अनुष्ठान एकम से नवमी तिथि तक पूर्ण किया गया। और नवरात्र के दिन सुबह में माता गायत्री माता सरस्वती माता लक्ष्मी एवं माता वैष्णो देवी की पूजा अर्चना के पश्चात हवन के साथ ही पूर्णाहुति की गई। इस दौरान गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक नागेंद्र सिंह, केंद्रीय टोली सदस्य सह जिला ट्रस्टी अच्युतानंद तिवारी,युवा मंडल के जिला संयोजक वीरेंद्र सोनी, बेचन राम, सारो देवी,धर्मशिला देवी, देव मुनि विश्वकर्मा,फुलझड़ी देवी,बंशी प्रसाद, संतोषी देवी,अशोक कुमार गुप्ता, दिनेश पाल, अखिलेश सोनी, राघव विश्वकर्मा, नंदलाल प्रजापति, अशोक चौरसिया, धानो देवी, राम बेलास प्रसाद, स्वेता कुमारी,मनोज कुमार दुबे,आनंद विश्वकर्मा आदि गायत्री परिजनों द्वारा संकल्पित मंत्र जप पूरा किया गया। इसके पश्चात नव कन्याओं का पूजन किया गया। तथा मीठा भोजन कराया गया। इस अवसर पर रेखा प्रजापति द्वारा कर्मकाण्ड सम्पन्न कराया गया। जबकि नवरात्रि तक सपत्निक देवमुनि विश्वकर्मा द्वारा माता की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का भी वितरण किया गया।