मझिआंव: अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के सौजन्य से हरे कृष्ण प्रचार केंद्र मझिआंव के द्वारा ब्लॉक रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में दो दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 26 दिसंबर एवं 27 दिसंबर तक किया जा रहा है। इस संबंध में आयोजक मंडल द्वारा बताया गया कि 26 दिसंबर दिन को सुबह 10:00 बजे से भव्य हरिनाम नगर संकीर्तन भ्रमण किया जाएगा। इस दौरान इस्कॉन मंडली शाखा मझिआंव के द्वारा हरे रामा हरे कृष्णा नाम का संकीर्तन करते हुए शिव मंदिर परिसर से निकलकर पूरे मझिआंव क्षेत्र में भ्रमण किया जाएगा।
इस धार्मिक अनुष्ठान में सांस्कृतिक कार्यक्रम,नृत्य कीर्तन,कथा, प्रश्नोत्तरी एवं महाप्रसाद मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। बताया गया कि धार्मिक अनुष्ठान आयोजन के दौरान सायं 5 बजे से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ के विद्वान प्रवचन कर्ता डॉक्टर केशवानंद दास के द्वारा श्रीमद भागवत कथा सुनाया जाएगा। इस दौरान अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की अपील की गई है।