5 Feb 2026, Thu

सिंचाई विभाग के मैदान में सद्भावना कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

शेयर करें

अनुप सिंह

मोहम्मदगंज: झारखंड सिचाई विभाग मैदान में मंगलवार को सद्भावना कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी गौतम सिंह उर्फ डब्लु सिंह,विशिष्ट अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह,जिला पार्षद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल को किक मारकर किये।

जिसके बाद जन-गण-मन राष्ट्रगान के साथ मैच की शुरुआत हुई। उद्घाटन मुकाबला मिर्जापुर (बिहार) एवं जपला (झारखंड) की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र में खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना और आपसी भाईचारे व सद्भावना को मजबूत करना है।इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामबचन बैठा,सांसद प्रतिनिधि महेन्द्र प्रसाद सिंह,सी बी रमण सिंह,नर्वदेश्वर सिंह,भरदुल सिंह,संजय कुमार सिंह,शिवप्रसाद ,आयोजक कमिटी के धीरेंद्र कुमार,विवेक विशाल बंटी, दिलीप कुमार,सनोज कुमार,कवींद्र कुमार,कंचन कुमार सहित काफी संख्या में खेलप्रेमियो ने खेल का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *